Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कुंडली में सूर्य कमजोर है तो हो सकती है ये बीमारियां, जरूर करें ये उपाय

51

 भारतीय ज्योतिष में सूर्यदेव को सभी नौ ग्रहों का स्वामी माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक, यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्यदेव की स्थिति कमजोर होती है तो उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्यदेव का कई बीमारियों से भी सीधा संबंध है। कुंडली में यदि सूर्यदेव कमजोर हैं तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर हो सकते हैं।

यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य दृढ़ स्थिति में है तो कई बीमारियां आपको छू भी नहीं सकती है, वहीं सूर्य के कमजोर होने पर बाल झड़ेंगे और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा मांसपेशियों के दर्द से भी आप जूझ सकते हैं।

सूर्य देव से जुड़े ये उपाय करें

  • सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य वैदिक मंत्र ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्न मृतं मर्त्त्यंन्च हिरण्येन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन् का जाप करें।
  • इसके अलावा तांत्रिक मंत्र ऊँ ह्रां हृीं हृौं सः सूर्याय नम का भी रोज सुबह जाप कर सकते हैं।
  • सूर्य यंत्र को भोजपत्र पर अष्टगंध से रविवार को लिख कर पंचोपचार पूजन करना फायदेमंद होता है।
  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष के पहले रविवार से हर रविवार को 12 व्रत करें। रविवार को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए सोना, माणिक्य, तांबा, गेहूं, गुड़, घी, पुष्प, केसर, मूंगा दान करना चाहिए।
  • सूर्यदेव को कुंडली में मजबूत करने के लिए मणिक्य धारण करना चाहिए। माणिक्य धारण करने से पहले रविवार को कच्चे दूध एवं गंगा जल से साफ करें। सूर्य मंत्र का जाप करते हुए अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.