Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ... Punjab Crime News: पंजाब में बड़ी वारदात, NRI के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

भाजपा में कार्यकर्ता असंतुष्ट, इंदौर में बोले दिग्विजय सिंह

24

। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के अनुसार, केंद्र सरकार को वन नेशन वन इलेक्शन के बजाय वन नेशन वन इनकम के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं, इसलिए कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।

दिग्विजय सिंह रविवार को हैदराबाद से इंदौर पहुंचे और कुछ देर रुकने के बाद भोपाल रवाना हुए। विमानतल पर चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के वन नेशन और वन इलेक्शन प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वन नेशन वन इनकम पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नौ साल के कार्यकाल में इस पर ध्यान देना था। इस मामले में गठित समिति में बतौर चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को शामिल करना पूर्व राष्ट्रपति जैसे पद की गरिमा के विपरीत है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के समय ही भाजपा को जनता के बीच जाने की याद आई, इसलिए जनआशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। अपने कार्यकाल में जनता के बीच जाते तो इसकी जरूरत नहीं पड़ती। भाजपा में कार्यकर्ता दुखी हैं, इसलिए वे कांग्रेस में आ रहे हैं। आने वाले समय में और भी लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामेंगे। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, सुवेग राठी, विनय बाकलीवाल, गोलू अग्रिहोत्री, अक्षय बम, रमीज खान आदि नेता मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.