Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

नौकरी दिलाने का बोलकर लुधियाना ले गई युवती, बंधक बनाकर दोस्त से करवाया दुष्कर्म

37

इंदौर । भंवरकुआं थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक और युवती पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित युवती नौकरी दिलाने का बोलकर लुधियाना लेकर गई थी। यहां युवक ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसकी ज्वेलरी और लाखों रुपये भी रख लिए।

पुलिस के मुताबिक, विष्णुपुरी निवासी 37 वर्षीय महिला का संपर्क कविता निवासी लुधियाना से हुआ था। वह नौकरी दिलाने के बहाने उसे लुधियाना ले गई। उसे जिस कमरे में रखा उसमें आरोपित पंकज खन्ना भी रहता था। आरोपित पंकज ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसका आरोप है कि करीब चार लाख रुपये और ज्वेलरी भी पंकज ने रख ली। महिला का पति लुधियाना पहुंचा और पत्नी को इंदौर लेकर आया। शुक्रवार को अफसरों को घटना बताई और पंकज व कविता के विरुद्ध केस दर्ज करवाया।

भाई के सामने छेड़छाड़, समझौते के लिए बुलाई पंचायत

इंदौर। अहिरखेड़ी में नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर भाई पर हमला कर दिया। दूसरे दिन समझौते के लिए मोहल्ले में पंचायत बुलाई तो उसमें भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। द्वारकापुरी टीआइ बृजेश मालवीय के मुताबिक, फरियादी 17 वर्षीय बहन के साथ जा रहा था। आरोपित नीरज, टीनू और मिथुन अश्लील बात करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। दूसरे दिन समाजजन को घटनाक्रम बताया तो मोहल्ले में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भी आरोपित नीरज, भियुन, टीनू, ललित, जप्पार, भल्लीदर, सरिता और अमन ने हमला कर दिया।

विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की तबीयत बिगड़ने पर मामला थाने पहुंचा और शुक्रवार रात आरोपित देवनारायण लक्ष्मीनारायण के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.