Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

वृद्ध पर बाघ ने किया हमला, चेहरे में पंजा लगा और जबड़ा टूट गया

31

कटनी । बड़ी तहसील क्षेत्र के सीमा से लगे उमरिया जिले के गजरा गांव में शौच को गए वृद्ध पर बाघ ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। किसी तरह से हिम्मत करके वह सड़क तक आए और लोगों को जानकारी दी। स्‍वजन उन्हें बड़ी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

उत्तम सिंह 60 वर्ष निवासी कर्चुलिया बरही शुक्रवार को रिश्तेदारी में बरही से लगे उमरिया जिले के गजेहरा गांव गए थे। शुक्रवार कीम को वह गांव के बाहर स्कूल के पीछे खुले मैदान में शौच को गए थे। उसी दौरान बाघ ने उनपर हमला कर दिया। वृद्ध के चिल्लाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया।

हमले में वृद्ध के चेहरे में पंजा लगा और जबड़ा टूट गया

हमले में वृद्ध के चेहरे में पंजा लगा और जबड़ा टूट गया। किसी तरह से हिम्मत करके वह गांव के मुख्य मार्ग तक पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्वजन उसे बरही शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। रात को हालत गम्भीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्वजन उसे कचहरी चौक स्थित निजी अस्पताल लेकर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.